SSC Stenographer Grade C और D भर्ती 2025 की जानकारी: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10+2 स्तरीय स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा पास कर ली है और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रेड C और ग्रेड D के स्टेनोग्राफर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 05 जून 2025 से 26 जून 2025 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए, जिसमें चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
SSC Stenographer भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 जून 2025
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जून 2025 (रात 11 बजे तक)
-
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 जून 2025
-
आवेदन सुधार की तिथि: 01 और 02 जुलाई 2025
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि: 06 से 11 अगस्त 2025
-
स्किल टेस्ट की तिथि: नियत तिथि के अनुसार
SSC Stenographer भर्ती 2025 की आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु (ग्रेड D): 27 वर्ष
-
अधिकतम आयु (ग्रेड C): 30 वर्ष
-
आरक्षित श्रेणियों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
SSC स्टेनोग्राफर 2025 वैकेंसी विवरण
कुल पदों की संख्या: 261 पद
इस भर्ती में स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। पोस्ट वाइज पदों की सटीक जानकारी SSC द्वारा विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई है।
SSC Stenographer 2025 की शैक्षणिक योग्यता
-
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
-
ट्रांसक्रिप्शन समय (टाइपिंग टेस्ट):
-
ग्रेड C: अंग्रेजी – 40 मिनट, हिंदी – 55 मिनट
-
ग्रेड D: अंग्रेजी – 50 मिनट, हिंदी – 65 मिनट
-
SSC Stenographer 2025 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
स्किल टेस्ट (टाइपिंग टेस्ट)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
CBT में पास होने के बाद ही उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए योग्य माने जाएंगे।
SSC Stenographer भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
-
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: ₹100
-
एससी / एसटी / सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए: शुल्क नहीं है (शून्य)
-
पहली बार सुधार शुल्क: ₹200
-
दूसरी बार सुधार शुल्क: ₹500
-
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
SSC Stenographer Grade C और D ऑनलाइन फॉर्म 2025 कैसे भरें
-
SSC की नई वेबसाइट (ssc.gov.in) पर One-Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
-
OTR के बिना कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएगा।
-
फोटो अपलोड का नया नियम: फोटो अब लाइव क्लिक करना होगा, या तो वेबकैम से या SSC के मोबाइल ऐप से।
-
फॉर्म भरने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
-
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, आदि स्कैन करके तैयार रखें।
-
आवेदन पूरा करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांचें और फिर ही फाइनल सबमिट करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान अनिवार्य है, अन्यथा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-
अंतिम में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालें।
SSC Stenographer भर्ती 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)
१. SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हो रहे हैं?
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन 06 जून 2025 से शुरू होंगे।
२. इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है।
३. इस भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
४. इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा कितनी है?
ग्रेड D के लिए 27 वर्ष और ग्रेड C के लिए 30 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
५. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹100 और अन्य सभी के लिए कोई शुल्क नहीं है।
६. क्या स्किल टेस्ट अनिवार्य है?
हां, CBT पास करने के बाद स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
७. फोटो अपलोड करने के नए नियम क्या हैं?
अब उम्मीदवार को लाइव फोटो अपलोड करना होगा जो SSC की वेबसाइट या ऐप से वेबकैम द्वारा लिया जाएगा।
अगर आप केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और टाइपिंग स्किल रखते हैं, तो SSC Stenographer Vacancy 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन अवश्य करें