राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025: राजस्थान हाई कोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (Class IV Peon) की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती संयुक्त रूप से राजस्थान हाई कोर्ट (RHC), राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी (RSJA), राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), जिला न्यायालयों (District Courts) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSAs) के लिए की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 850 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। इस भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 26 जून 2025
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)
-
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025
-
एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पूर्व
-
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्गों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 रिक्ति विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 850 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभागवार रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है:
-
राजस्थान हाई कोर्ट: 244 पद
-
राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी (RSJA): 18 पद
-
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA): 16 पद
-
जिला न्यायालय (Non TSP क्षेत्र): 4784 पद
-
जिला न्यायालय (TSP क्षेत्र): 237 पद
-
DLSA+TLSC+PLA Non TSP: 348 पद
-
DLSA+TLSC+PLA TSP: 23 पद
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 योग्यता विवरण
-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं (Secondary) पास होना अनिवार्य है।
-
देवनागरी लिपि का ज्ञान होना चाहिए।
-
राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा तिथि और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी किए जाएंगे। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
-
सामान्य / ओबीसी / अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹650
-
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस: ₹550
-
एससी / एसटी वर्ग: ₹450
-
दिव्यांग उम्मीदवार: ₹0
-
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
-
27 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
-
आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, पते का प्रमाण, योग्यता प्रमाणपत्र आदि स्कैन कर तैयार रखें।
-
आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
-
अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले प्रीव्यू चेक करें।
-
आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
१. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 है।
२. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।
३. क्या आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन है?
उत्तर: हां, आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगी।
४. आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए ₹650, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर / ईडब्ल्यूएस के लिए ₹550, एससी/एसटी के लिए ₹450 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
५. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 में आयु सीमा क्या है?
उत्तर: अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
६. चयन प्रक्रिया में किस प्रकार की परीक्षा होगी?
उत्तर: चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
७. क्या राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है?
उत्तर: हां, राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान और देवनागरी लिपि का ज्ञान अनिवार्य है।
इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप Rajasthan High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो सरकारी सेवा में प्रवेश करना चाहते हैं और राजस्थान में स्थायी निवास करते हैं। आवेदन करने में देरी न करें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।